Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

अन्य खबर अपराध

युवक ने बाथरूम में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

रांची : डोरंडा थाना क्षेत्र के फिरदौस नगर स्थित अपने घर में एक युवक ने रविवार की सुबह 11 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक का नाम वसीम अंसारी है और वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहता था। वसीम अंसारी अपने घर के बाथरूम में जाकर रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से झूल गया। काफी देर तक जब वह बाथरूम से बाहर नहीं निकला तो परिवार के लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद बाथरूम में जब लोगों ने दरवाजा खोल कर देखा तो पता चला कि वसीम फांसी के फंदे से लटक रहा है। उसके मृतक के परिवार वालों ने शोर मचाते हुए घटना की जानकारी तुरंत आसपास वालों को दी। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस पूछताछ में मृतक के परिजनों ने बताया है कि पिछले कुछ माह से वसीम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। अक्सर वह बिना कुछ बताए घर से निकल कर इधर उधर चला जा रहा था। मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण पिछले कुछ दिनों से उसका कांके स्थित रिनपास से इलाज कराया जा रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi