सहायक पुलिसकर्मियों की मांग जायज, इनकी मांग को सरकार जल्द सुनें : रघुवर दास

रांची : मोरहाबादी मैदान में अनिश्चितकालीन आंदोलनरत सहायक पुलिसकर्मियों से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज मुलाकात की। सहायक पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर उनके हौसलों को बढ़ाया और कहा कि सहायक पुलिस कर्मियों की मांग जायज है। हेमंत सोरेन की सरकार इन सहायक पुलिस कर्मियों की मांग को जल्द पूरा करें। रघुवर दास ने कहा कि आज हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर सहायक पुलिस कर्मियों की हालात से रूबरू करवाएंगे और इनकी समस्याओं को जल्द से जल्द निष्पादन करने की आग्रह करेंगे। रघुवर दास ने कहा कि यदि सरकार एक सप्ताह के अंदर इन सहायक पुलिस कर्मियों की मांग को पूरा नहीं करती है तो हम लोग भी इन सहाय पुलिसकर्मियों के साथ आंदोलन करेंगे।

सहायक पुलिसकर्मियों को राजनीतिक मोहरा ना बनाया जाए

मोरहाबादी मैदान में 23 दिनों से आंदोलनरत सहायक पुलिस कर्मियों ने कहा कि पक्ष या विपक्ष हम सभी को राजनीतिक मोहरा ना बनाएं। सिर्फ हमारी मांगों को मान लिया जाए। सहायक पुलिस कर्मी ने कहा कि सत्ता में बैठे पक्ष या विपक्ष राजनीति करें लेकिन हमारी मांगों को लेकर कोई भी दल राजनीति ना करें। हमारी समस्याओं को सुने और जल्द से जल्द हमारी समस्याओं का निष्पादन करें।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

बागदाहा में प्रखंड समिति का गठन पर झारखंड आंदोलन कारी चिन्हितकरण आयोग रांची के सदस्य नरसिंह मुर्मू ने दी बधाई

पलामू:खागा थाना क्षेत्र के बागदाहा पंचायत के बागदाहा में प्रखंड समिति का गठन किया गया। इस गठन के…
Read More

02 जन वितरण प्रणाली दुकानदारों का लाइसेंस सस्पेंड,6 पीडीएस डीलर को किया गया शोकॉज़

दिनांक 10 मार्च 2023 को दुकान के औचक निरीक्षण के क्रम में अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई निलंबित…
Read More

त्योहारों में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराध गोष्ठी एवम सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

रांची: राँची पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, रांची के द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय स्थित, सभागार में अपराध गोष्ठी…
Read More

स्कूल आफ मैरिटाइम्स स्टडीज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

रांची : स्कूल आफ मैरीटाइम्स स्टडीज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वी-शिप्स और सेंचुरियन यूनिवर्सिटी आफ…
Read More

मंत्रमुग्ध कर गया झारखण्ड का पारम्परिक कला – हेमन्त सोरेन

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखण्ड पार्टनर स्टेट के तौर पर शामिल होकर एक अमिट छाप छोड़ा जिस प्रगति…