रांची : बुढ़मू थाना पुलिस प्रखंड के दडिया गांव के एक कुआं से एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान नाउज गांव के टंगरा टोली निवासी एतवा मुंडा उम्र लगभग 48 वर्ष के रुप में किया गया। मृतक दुर्गा पुजा मनाने अपने मामा घर दडिया गया हुआ था। ग्रामीणों की मानें तो एतवा अत्यधिक शराब का सेवन करता था वह नशे की हालत में वह कुंआ में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सब को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। पुलिस को स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक शराब का सेवन अधिक किया करता था जिसकी वजह से कुएं में गिरने से मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर ली है और इस मामले की जांच कर रही है।

