शराब की नशे में पति ने की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

रांची : नामकुम थाना क्षेत्र में शराबी पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। मृतका का नाम रश्मि कच्छप है। पति का नाम बोआस कच्छप है। मृतका की बहन रेनू तिग्गा ने नामकुम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने दुपट्टा से गला दबाकर पत्नी की हत्या किए जाने की बात को स्वीकार किया है।

आरोपी पति ने पुलिस पूछताछ में यह भी बताया है कि उसकी पत्नी अक्सर पैसे की डिमांड करती थी लेकिन पैसा नहीं रहने की वजह से वह नहीं दे पाता था। ऐसे में अक्सर पति पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था जिससे वह तंग आ चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

दर्ज प्राथमिकी में मृतका की बहन रेनू तिग्गा ने बताया है कि वर्ष 2014 में रश्मि की शादी नामकुम निवासी बोआस कच्छप के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही आरोपी पति अत्यधिक शराब का सेवन करने लगा था। शराब पीने से मना करने पर वह पत्नी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करता था। इस दौरान रश्मि का 2 बच्ची भी जन्म ली लेकिन अच्छे से आरोपी पति दोनों बच्ची का भरण-पोषण नहीं कर पाता था।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

लोहरदगा के बुलबुल जंगलों के आसपास बमबारी, कई बंकरों को किया गया ध्वस्त

लोहरदगा : जिले के बुलबुल जंगलों के आसपास बमबारी की जा रही है। यह बमबारी नक्सलियों और सीआरपीएफ…
Read More

आरपीएफ हटिया ने पकड़ा पटना-हटिया एक्सप्रेस में यात्रा करता फर्जी उपनिरीक्षक,भोजपुर बिहार का है रहनेवाला

हटिया: आज 28 मई को सुबह 8 बजे पटना-हटिया एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक फर्जी उप निरीक्षक…
Read More

नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस  का अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों के सामान जब्त !!

रांची- राजधानी रांची के मेन रोड में नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस के द्वारा शुक्रवार की सुबह अतिक्रमण…