Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

ताजा खबरे

कैरो महाबीर मंडल की क्षेत्रीय बैठक संपन्न,हर्षोल्लास के साथ रामनवमी व भरत-मिलाप शोभायात्रा होगा संपन्न

बैठक में केंद्रीय महाबीर मंडल ने कहा हजारीबाग में मंगलवारी जुलूस पर पथराव एक अमानवीय कुकृत्य:रितेश कुमार


कैरो (लोहरदगा):- प्रखंड कैरो जिला लोहरदगा के अंतर्गत 26 अप्रैल बुधवार को अपराह्न्न 1:00 बजे कैरो महाबीर मंडल अध्यक्ष कृष्णा साहू के अध्यक्षता में क्षेत्रीय बैठक आहुत की गई।
बैठक में कैरो,उतका,खन्डा,नरौली,गजनी,चालहो,महुवरी,सढ़ाबे,टाटी,खरता,हनहट,हुदु,सुकुरहूत्टू इत्यादि 30 गाँवो के महाबीर मंडल प्रतिनिधियों ने आगामी 07 अप्रैल दशमी को भरत-मिलाप शोभायात्रा कार्यक्रम मे बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की बात कही।
बैठक में केंद्रीय महाबीर मंडल के अध्यक्ष विपुल तमेडा,एवं लोहरदगा जिला विहिप अध्यक्ष रितेश कुमार को कैरो महाबीर मंडल पदाधिकारियों ने अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
केंद्रीय अध्यक्ष विपुल तमेडा ने अपने उद्बोधन में कहा कि केंद्रीय महाबीर मंडल की पूरी टीम कैरो महाबीर मंडल के सभी कार्यक्रमो की प्रशंसा करती है,आप सभी वर्ष प्रतिपदा 30 मार्च को भव्य कलश यात्रा एवं 51 कुण्डीय शांति आश्रम के यज्ञ में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला विहिप अध्यक्ष रितेश कुमार ने हजारीबाग मे मंगलवारी जुलूस पर पथराव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि,हिन्दू समाज के आयोजनो पर इस प्रकार की अमानवीय कूकृत्य की विहिप कड़ी निंदा करती है। ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु प्रशासन को कड़ी कदम उठाने की ज़रूरत है, अन्यथा यदि समाज के लोग इसपर स्वयं कारवाई करना आरंभ कर दी तो इसका रूप बहुत भयावह होगी।
उक्त बैठक में मुख्य रुप से विशेश्वर प्रसाद दीन,सुरज मोहन साहू,विवेक प्रजापति,बजरंग उराँव,शंभू सोनी,गंगा प्रसाद,लखन उराँव,राजेन्द्र महतो,श्रवण मुंडा,आदित्य यादव,राजु सोनी,सुरेन्द्र साहू,धनेश्वर साहू,रामबुझावन गुप्ता,मृत्युन्जय तिवारी,फलीन्द्र रविदास,रमेश राम,कैरो महाबीर मंडल अध्यक्ष कृष्णा साहू,महासचिव गौतम कुमार,कोषाध्यक्ष अंकित सोनी,बजरंग साहू,अनमोल कुमार,अंकित साहू,अनमोल कुमार,राधेश्याम साहू,संजय साहू,शैलेश साहू इत्यादि क्षेत्रीय बैठक में उपस्थित थे।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi