प्राइवेट स्कूलों की लूट पर लगेगी रोक,झारखंड सरकार का बड़ा फैसला,जानें क्या है नया नियम!

झारखंड : झारखंड विधानसभा में प्राइवेट स्कूल की मनमानी और री-एडमिशन के नाम फ़ीस बढ़ोतरी का मामला उठा। सोमवार को विधानसभा में ध्यानाकर्षण के माध्यम से झरिया की विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि प्राइवेट स्कूल में री-एडमिशन के नाम पर हर साल 10 से 20 प्रतिशत तक फ़ीस बढ़ा दी जाती है।
साथ ही किताबों में भी कमीशन वसूलने का काम किया जाता है। स्कूल द्वारा किसी ख़ास स्कूल से ही किताब ख़रीदने के लिए कहा जाता है। रागिनी सिंह ने कहा कि प्राइवेट स्कूल ग़रीब का खून चूसने का काम कर रहे हैं अध्यक्ष महोदय।
ढाई लाख तक का जुर्माना का है प्रावधान
सदन में जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने बताया कि प्राइवेट स्कूल की मनमानी रोकने के लिए शुल्क समिति का गठन स्कूल में किया जाता है जिसमें परिजन के साथ- साथ स्कूल के शिक्षकों को भी कमिटी में रखा जाता है। इसके अलावे ज़िला में भी कमेटी बनाई जाती है। मंत्री ने कहा कि कमेटी चाहे तो स्कूल प्रबंधन पर ढाई लाख तक का जुर्माना लगा सकती है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मजदूरों के हित में लड़ाई लड़ना इंटक यूनियन का मुख्य उद्देश्य— आलोक साहू

लोहरदगा में इंटक यूनियन को धारदार बनाकर इंटक करेगी मजदूरों के समस्याओं का निदान इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन…
Read More

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा ने लोगों के बिच बांटा भोजन

रांची: मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा ने मंच स्थापना दिवस के अवसर पर 14 से 20 तारीख़…
Read More

ISRO फिर लॉन्च किया अपना सबसे छोटा रॉकेट ‘SSLV-D2’,पहला परीक्षण हो गया था विफल.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के पहले लॉन्च पैड…
Read More

एस ओ एस इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड 2022-23 में चिराग पब्लिक स्कूल के विद्यार्थीयों का रहा उत्कृष्ठ प्रर्दशन

सिल्ली: एस ओ एस इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड 2022 23 में परीक्षा का परिणाम सोमवार 17 अप्रैल को प्रकाशित…
Read More

सोना चाँदी व्यवसायी समिति राँची का एक प्रतिनिधिमंडल मिला सीनियर एसएसपी राँची किशोर कौशल से कहा धन्यवाद !

रांची : मांडर थाना क्षेत्र में बीते ११ फरवरी को शंकर एंड संस ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हुए लूटपाट…