लोटा पंचायत के समिति सदस्य व वार्ड सदस्यों ने की अबुआ आवास योजना मे जांच की मांग

सिल्ली : प्रखंड के लोटा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य, उप मुखिया एवं वार्ड सदस्यों ने शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख एवं बीडीओ को आवेदन देकर पंचायत में अबुआ आवास के लाभुकों के चयन की जांच कराने की मांग की है। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य अंजना देवी ने कहा कि झारखंड सरकार की महत्त्वाकांछि योजना अबुवा आवास गरीबो के लिए लाया गया ताकि उनके पक्का मकान बन सके। उसके बाद भी योग्य लाभुक के स्कोर कम करके, अयोग्य लाभुकों को योग्य बनाया जा रहा है। दिए गये आवेदन में कहा गया है कि अबुआ आवास के प्रथम चरण में भी काफी गड़बड़ी की गई है पुराने मकान पर नया एक दिवाल उठा कर बनाये नये मकान के लाभुक को आवास की राशि भुगतान किया गया है। जिसका पहले से आवास योजना का लाभ मिल चुका है उन अयोग्य लाभुकों को भी दिया गया है आवास।


इन सब की जांच होनी चाहिए।बिना ग्राम सभा किये ही अबुआ आवास के लिस्ट में घालमेल किया जा रहा है। जबकि अबुआ आवास योजना के दुसरे चरण के चयन के लिए टीम गठित कि गई थी। टीम में पंचायत के मुखिया, पंचायत सेवक, पंचायत समिति और वार्ड सदस्य को शामिल किया गया था। इसके बावजूद पंचायत के मुखिया एवं, पंचायत स्वयं सेवक व पंचायत सचिव ने भारी गड़बड़ी किया गया, जो जांच का विषय है।

बीडीओ ने त्वरित की कारवाई: शिकात को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ रेणु बाला ने अपने कार्यालय कक्ष में लोटा पंचायत के मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड सदस्यों के साथ बैठक कर इस तरह की कार्यों की निंदा की। वहीं बीडीओ ने हिदायत देते हुए कहा कि ग्राम सभा के लिए चयनित टीम के सदस्य ही लाभुकों का चयन करें। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि योग्य लाभुकों को ही योजना का लाभ दिया जाएगा।

इस मौके पर पंसस अंजना देवी, उप मुखिया अनिता देवी, ग्राम प्रधान धनेश्वर मुंडा, वार्ड सदस्य सरावनी देवी, बिंदु देवी, सरिता देवी, सरला देवी आदि उपस्थित थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

अब 10 नहीं, 15 अगस्त तक किया जाएगा विशेष कैंप का आयोजन। योजना पूरी तरह निःशुल्क, बिचौलियों से रहें सावधान।

• मुख्यमंत्री ने किया एक्स पर पोस्ट• झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ रही तकनीकी समस्याओं…
Read More

हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्यभर के जनवितरण प्रणाली दुकान का औचक निरीक्षण

रांची : हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्यभर के जनवितरण प्रणाली दुकान का औचक निरीक्षण जिला स्तर पर…
Read More

रांची नगर निगम द्वारा अवैध वसूली मामले को लेकर 13 फरवरी 2023 को रांची जिला के ऑटो बंदी स्थगित

रांची: झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी ने प्रेस बयान जारी कर बताया…
Read More

सिल्ली की छात्रा का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन।

सिल्ली/मुरी: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सिल्ली की कक्षा 11 की छात्रा लक्ष्मी कुमारी का एनसीईआरटी द्वारा आयोजित राज्य…
Read More

अब टावर कार से होगी विधुतीकृत रेलवे सेक्शनों पर ऊपरी उपस्कर (OHE) की मरम्मत, रखरखाव (मेंटेनेंस), निरीक्षण एवम पेट्रोलिंग

राँची:दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल रेल प्रबंधक प्रदीप गुप्ता द्वारा हटिया रेलवे स्टेशन पर एक नए डीजल इलेक्ट्रिक…
Read More

एस.एफ.सी मोटीया मजदूर संघ ने स्वर्गीय रंगा भुइयां की पत्नी को दी ₹10000 सहायता राशी

रांची: एसएफसी मोटीया मजदूर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी एवं लातेहार जिला अध्यक्ष सिकंदर भैया तथा…