Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

अन्य खबर अपराध देश धर्म प्रशासन विकास शिक्षा

प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की लोहरा समन्वय समिति ने

सिल्ली: लोहरा करमाली समाज समन्वय समिति के अध्यक्ष ने प्रेस बयान जारी करके अडाल नवाडीह में छुआ छूत के मामले की प्रशासन से निष्पक्ष जांच करने की मांग की है उन्होंने कहा है कि अडाल नवाडीह तो एक उदाहरण है।

लोहरा समाज से पूरे विधानसभा क्षेत्र में हर जगह छुआ छूत की भावना रखी जाती है. कुछ लोग ऐसा इसलिए करते हैं कि वह अपने आप को सर्वश्रेष्ठ साबित कर सकें।

इस विषय को उजागर करने के लिए लोहरा समाज मीडिया के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है.
लेकिन मामले की जांच में बीडीओ एवम थाना प्रभारी ने इस मामले को लीपापोती करने के प्रयास में लगे है. शुक्रवार को की गई जांच के दौरान पीड़ित महिला से बातचीत नहीं की गई. जांच में मनगढ़ंत बाते लिखी गई है जो दुर्भाग्यपूर्ण है

समाज का सच्चाई दिखाने वाले पत्रकार को सिल्ली बीडीओ द्वारा धमकी दिया जाना. लोकतंत्र पर प्रहार है. ऐसे में पत्रकार समाज का मनोबल कमजोर होगा.
इसलिए लोहरा समाज मामले की उच्चस्तरीय जांच करने एवम पत्रकार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग करती है.

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi