प्रयागराज : अतीक अहमद को मेडिकल के लिए ले जा रही पुलिस की गाड़ी पर हमला हुआ है। पुलिस की गाड़ियों पर फायरिंग की गई है। इस हमले में अतीक और अशरफ की मौत हो गई है। मेडिकल कॉलेज के पास अतीक अहमद और अशरफ की हत्या की गई है। जिस वक्त ये हमला हुआ उस वक्त दोनों को जांच के लिए ले जाया जा रहा था। दोनों के शवों को मेडीकल कॉलेज के अंदर ले जाया गया है।

बताया जा रहा है कि तीन हमलावर थे जो मीडियाकर्मी के भेष में गले में मिडिया का i card तथा साथ में कैमरा लिए हुए थे। जब पुलिसकर्मी उन्हें मेडीकल जांच के लिए कॉलेज के अंदर ले जा रहे थे। उसी समय कई मीडियाकर्मी उनसे केश से संबंधित बातचीत करने लगे। तभी इन तीनों में से एक अपराधी ने अतीक अहमद के सिर से सटाकर उन्हें गोली मार दी और उसके साथ उसके भाई अशरफ अहमद को भी ताबड़तोड़ गोली मार दी। जब दोनों नीचे गिर पड़े तब भी दूसरे हमलावर ने गोली चलाना नहीं बंद किया। इस बिच पुलिसकर्मियों ने उन्हें घेर लिया। बाद में तीनों ने आत्मसमर्पण कर दिया।
हालांकि पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और साथ हीं इस घटना से जुड़े कड़ियों को जोड़कर, घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी का पता लगाने में जुट गई है।
पर एक बहुत बड़ा सवाल प्रशासन पर उठ खड़ा हो गया है कि आखिर कैसे और कहां चूक हुईं। आखिर ये शूटर बंदूक लेकर पत्रकार के भेष में कैसे घुस आए।