Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

अन्य खबर ताजा खबरे राजनीति विकास

सिल्ली क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहा कोयले का अवैध कारोबार

सिल्ली: सिल्ली टिकर रंगामटी मार्ग सिल्ली थाना क्षेत्र झाबरी के समीप कोयले का अवैध कारोबार किया जा रहा है। यह कोयला सीसीएल रजरप्पा के बंद खदानों से प्रत्येक दिन साइकिल एवं मोटरसाइकिल से अवैध कोयला ढोया जा रहा है। जिसे झाबरी के समीप जमा कर ट्रकों के माध्यम से बंगाल या फिर जमशेदपुर समेत कई बड़े शहरों में भेजा जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक यह कोयला रजरप्पा क्षेत्र से चुराए गये कोयले को दोपहिया और साइकिल के माध्यम से भेड़ा नदी पार कर गोला थाना क्षेत्र के बंदा, मुरपा, कोराम्बे, सुतरी, कोराम्बे,हलमाद होते हुए सिल्ली के झाबरी में पहुंचाया जाता है।


इस अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने का पुलिस प्रशासन का प्रयास अब तक विफल साबित हुआ है।
सिल्ली थाना प्रभारी आकाशदीप ने कहा कि मेरे क्षेत्र में यह कारोबार पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। जब भी इस तरह का हुई है कार्रवाई की गई है। फिर भी इस तरह की सूचना है तो कार्रवाई अवश्य की जाएगी।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi