
दिनांक 10 मार्च 2023 को दुकान के औचक निरीक्षण के क्रम में अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई
निलंबित पीडीएस डीलर को 1 सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश
रांची: रांची जिला के दो पीडीएस डीलर का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि 06 जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को शोकॉज़ किया गया है। दिनांक 10 मार्च 2023 को प्रतिनियुक्ति जांच पदाधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण के क्रम में अनियमितता पाए जाने पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी, रांची द्वारा यह कार्रवाई की गई है। झारखंड लक्षित जन वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2022 के अध्याय IV की कंडिका- 20 के उप कंडिका II एवं IV तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के सुसंगत धाराओं के उल्लंघन पर पीडीएस डीलर के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए लाइसेंस सस्पेंड किया गया है।

कार्यपालक दंडाधिकारी, सदर रांची द्वारा दिनांक 10 मार्च 2023 को औचक निरीक्षण के क्रम में जन वितरण प्रणाली दुकान में निम्नलिखित अनियमितताएं पाई गई :-
- सरकार द्वारा उपावंटित राशन सामग्री की मात्रा के अनुसार लाभुकों के बीच वितरण नहीं किया जाना।
(उपकंडिका ॥ का उल्लघंन ) । - दुकान के प्रमुख स्थान पर सूचना पट्ट पर अनुज्ञप्ति संख्या, अनुज्ञप्तिधारी का नाम एवं पता, दुकान खुलने एवं बंद होने का समय, विभिन्न श्रेणी के कार्डधारी की संख्या, विभिन्न श्रेणी के कार्डधारी के लिए राशन की मात्रा एवं दर स्टॉक का वितरण आदि प्रदर्शित नहीं करना।( उपकंडिका IV का उल्लघंन ) ।
- विभागीय निदेश के विरूद्ध माह फरवरी 2023 में राशन सामग्री वितरण में राशि की वसूली।
बरती गयी अनियमितता के आलोक में पीडीएस डीलर का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए एक सप्ताह के अंदर सुस्पष्ट एवं बिंदुवार स्पष्टीकरण समर्पित करने का निदेश जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा दिया गया है। समय सीमा के अंदर स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने पर एकतरफा कार्रवाई की जाएगी।
इन राशन डीलर का किया गया लाइसेंस सस्पेंड:-
- श्री प्रमोद कुमार गुप्ता, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, ग्राम दड़दाग, पंचायत चकला, प्रखण्ड ओरमांझी, जिला – राँची -अनुज्ञप्ति सं०-04/92
- मो० समुन खान, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति सं-JH-32912-364-2022-01,ग्राम दड़दाग, पंचायत – चकला, ओरमांझी, राँची।
06 पीडीएस दुकानदारों को शोकॉज
दिनांक 10 मार्च 2023 को जन वितरण प्रणाली दुकानों के औचक निरीक्षण के क्रम में अनियमितता पाए जाने पर जिला के 06 पीडीएस दुकानदारों को शोकॉज भी किया गया है। इन सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को 03 दिनों के भीतर सुस्पष्ट एवं बिंदुवार स्पष्टीकरण समर्पित करने का आदेश दिया गया है, कि क्यों नहीं बरती गई अनियमितता के आलोक में अनुज्ञप्ति रद्द करने की कार्रवाई की जाए।
जिन पीडीएस दुकानदारों को शोकॉज किया गया है, उनके नाम निम्न है :-
- पूजा महिला स्वयं सहायता समूह
अनुज्ञप्ति संख्या – 09/10 पंचायत-खखरा
प्रखण्ड-बुढ़मू
जिला-राँची। - श्री सुरेश कुमार केशरी,
जन वितरण प्रणाली दुकानदार
अनुज्ञप्ति संख्या – 16/92
पंचायत – बादू
प्रखण्ड- काँके
जिला-राँची। - श्री ध्रुव कुमार मिश्रा,
जन वितरण प्रणाली दुकानदार
अनुज्ञप्ति संख्या-02/2004 पंचायत-बादू
प्रखण्ड- काँके
जिला – राँची । - सरोजनी महिला समिति सारजमडीह,
जन वितरण प्रणाली दुकानदार अनुज्ञप्ति संख्या -TA-12/2009
पंचायत-सारजमडीह
प्रखण्ड- तमाड़
जिला – राँची । - इमलेयाज अहमद,
अनुज्ञप्ति संख्या-01/19
जन वितरण प्रणाली दुकानदार पंचायत-कुरगी
प्रखण्ड- ईटकी
जिला – राँची । - ऐनुल होदा,
जन वितरण प्रणाली दुकानदार
अनुज्ञप्ति संख्या – 06/17
पंचायत -कुरगी
प्रखण्ड-ईटकी
