झारखंड की बेटियां अब द.अफ्रीका में करेंगी राज्य का नाम रौशन, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में 4 हॉकी खिलाड़ियों का चयन

रांची: झारखंड के खिलाड़ी राज्य को खेल जगत में नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर पहचान दिला रहे हैं. झारखंड की बेटियां अब राज्य का नाम द.अफ्रीका में रौशन करेंगी. दरअसल,झारखंड की 4 महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में हुआ है. अब ये महिला हॉकी टीम आगामी 13 जनवरी को द.अफ्रीका के लिए रवाना होंगी.

ये हैं झारखंड की 4 खिलाड़ी


निकी प्रधान, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग, सलीमा टेटे ये वो चार नाम हैं जो दक्षिण अफ्रीका में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी. बताते चलें, निकी प्रधान खूंटी जिला की रहने वाली है और शेष तीन खिलाड़ी सिमडेगा जिले से है.

इस मैच के लिए हुआ है चयन


14 से 30 जनवरी 2023 तक केपटाउन दक्षिण अफ्रीका में हॉकी का ट्रेनिंग और टेस्ट मैच आयोजित हो रहा है. इन्हीं मैचों में ये सभी खिलीड़ी खेलने के लिए जा रही हैं. आपको बता दें कि वहां भारतीय टीम का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के साथ होगा.भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार मैच होने हैं और नीदरलैंड के साथ तीन मैच खेलें जाएंगे.

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

झारखंड में महिलाओं पर बढ़ रहा अत्याचार फिर भी सुशासन का दावा कर रही है हेमंत सरकार -आशा लकड़ा

रांची: शुक्रवार को भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री सह रांची नगर निगम मेयर डा. आशा लकड़ा ने कहा कि…
Read More

विधायक सुदेश कुमार महतो ने की शिक्षा विभाग के निदेशक के साथ बैठक

सिल्ली: झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने मंगलवार को शिक्षा विभाग के निदेशक…
Read More

राजधानी में वेजिटेबल मार्केट का उद्घाटन, CM सीएम हेमंत सोरेन करेंगे शुभारंभ!!

राँची- राजधानी रांची के लालपुर वेजिटेबल मार्केट का उद्घाटन 15 नवंबर को सीएम हेमंत सोरेन करेंगे. इसके साथ…