9 जनवरी 2023 को सिल्ली में होने वाली भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम की तैयारी हेतु चर्चा


सिल्ली//24 दिसम्बर 2022 : सिल्ली प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में सिल्ली विधानसभा स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। इस बैठक में आगामी 9 जनवरी 2023 को होने वाले भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम की तैयारी हेतु चर्चा की गई।

इस बैठक के मुख्य अतिथि रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने बताया कि आगामी 9 जनवरी 2023 को सिल्ली में होने वाले भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही निर्देश दिए हैं कि प्रचार प्रसार के लिए दीवाल लेखन, जनसंपर्क के साथ साथ पंचायतों के गांव गांव में जाकर पर्ची बांटकर ग्रामीणों को जागरूक करने की बात कही। एवं भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम की तैयारी समिति का सिल्ली विधानसभा क्षेत्र स्तर गठन किया गया।

ईसमें संजोयक- नागेश्वर महतो, राजकुमार महतो, कार्तिक चन्द्र महतो, अजगुद महतो, राजकिशोर मुंडा, विक्टोरिया देवी, ज्ञान चंद्र अहीर,जगदीश कुमार महतो इत्यादि है। सिल्ली प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार महतो ने बताया कि सिल्ली प्रखंड कांग्रेस कमिटी का विस्तार को लेकर आगामी 26 दिसम्बर को सिल्ली प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में बैठक की जाएगी।

इस मौके पर रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस उपाध्यक्ष नागेंद्र नाथ गोस्वामी, सिल्ली विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास रजक, रसोराज लोहरा, लाल बहादुर महतो, मोतीलाल बेदिया, मनोज कुमार महतो, सदानंद सोनार इत्यादि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

इंडियन आर्मी में अग्निवीर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन

10वी. और 12वी. पास अभ्यर्थियों के लिए इंडियन आर्मी में जाने का बेहतरीन अवसर है। बता दें कि…
Read More

झामुमो-कांग्रेस की गठबंधन सरकार ने 1932 के खतियान स्थानीय नीति और आरक्षण को बढ़ाकर 27% करने के ऐतिहासिक फैसले को लेकर को लेकर निकाला जुलुस

झामुमो-कांग्रेस की गठबंधन सरकार के द्वारा 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति और पिछड़ी जातियों के कुल आरक्षण…
Read More

खुदरा उत्पाद दुकानों में M.R.P से अधिक मूल्य पर बिक्री संबंधी शिकायतों पर कार्रवाई

रांची: उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा एवं सहायक आयुक्त उत्पाद, रांची के निर्देशानुसार खुदरा उत्पाद दुकानों में M.R.P…