Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

अन्य खबर अपराध ताजा खबरे देश प्रशासन

डेढ़ करोड़ बीमा की राशि हड़पने की नीयत से पत्नी ने ही अपनी पति की कर दी हत्या !!

रांची- राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित मंगलम अपार्टमेंट में रहने वाले दवा कारोबारी राकेश रंजन की हत्या की गुथी को अरगोड़ा थाने की पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में मुख्य आरोपी दवा कारोबारी राकेश रंजन की दूसरी पत्नी निकली। राकेश रंजन की दूसरी पत्नी डेढ़ करोड़ की बीमा राशि को हड़पने की नियत से दवा कारोबारी की हत्या कर ऊपर से फेंक दी थी। बता दें 20 मार्च 2022 को अरगोड़ा थाना के मंगलम अपार्टमेंट के तीसरी मंजिल से गिरने से राकेश रंजन की मौत हो गयी थी। राँची पुलिस के अनुसार राकेश रंजन की पत्नी ने बीमा की 1.50 करोड़ की राशि को लेकर अपने पति की हत्या कर दी थी। अरगोड़ा पुलिस ने राकेश रंजन की दूसरी पत्नी प्रीति रंजन को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान पुलिस को प्रीति रंजन के खिलाफ कई साक्ष्य मिले थे। अरगोड़ा थाने की पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi