
रांची- झारखंड की राजधानी रांची में रविवार 4 दिसम्बर को रांची शहर नागरिक मंच के बैनर तले बिजली की कटौती और रांची नगर निगम द्वारा रांची शहर की बर्बादी के खिलाफ आम नागरिकों द्वारा “जागो जनता जागो” अभियान के साथ पदयात्रा किया गया। पदयात्रा रातू से मेट्रो गली होते विभिन्न क्षेत्रों में गया। मौके पर मंच के संयोजक श्री अमृतेश पाठक ने कहा कि रांची के जो हालात यहाँ के रहनुमाओं ने बनाकर छोड़ दिया है वह सिर्फ लानत भेजने लायक है। यही लोकल जनप्रतिनिधियों से लेकर विधायक,सांसद,मंत्री और अधिकारी कर्मचारी तक इतने असंवेदनशील और जनता के प्रति गैर जवाबदेह है कि पिछले एक माह से लगातार 8- 10 घंटे रोजाना बिजली गुल होने के बावजूद उनके लिए कोई मुझ नहीं है। लोकतंत्र में जनता के प्रति इस प्रकार का संवेदनहीन रवैया हैरत भरा है। 22 साल के युवा झारखंड को अंधकार में रखने वाले और यहां की राजधानी को बर्बाद करने वाले जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। रांची शहर नागरिक मंच अपने स्तर से हरेक गली मोहल्ले में पदयात्रा कर लोगों को जगाने का काम करेगी। मौके पर सियाराम सिंह,महेश प्रसाद, विजय गिरि,सत्यप्रकाश मिश्रा, विजय पांडे , रजनीश पाठक समेत कई लोग शामिल हुए।