और कितनी आदिवासी युवतियां ऐसे दरिंदों का शिकार होगी झारखंड में?

दुमका:झारखण्ड की उपराजधानी दुमका में पेट्रोल छिड़कर नाबालिग लड़की को जलाकर मार डालने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक बार फिर शहर अशांत हुआ है। दुमका जिले के रानीश्वर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामले शनिवार को मुफस्सिल थाना में परिजनों के बयान पर दर्ज किया गया है।

परिजनों ने आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्‍कर्म और फिर उसकी हत्‍या करने की शिकायत की है।
मामले में पुलिस ने परिजन के बयान पर हत्या, दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। बताया जाता है कि मृतका आदिवासी समुदाय की है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दुमका में 10 दिनों के अंदर यह दूसरा मामला है, जब नाबालिग की हत्या करने व पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।शुक्रवार को बरामद किया गया था शव,चार माह का गर्भ था।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

सवालों के घेरे में घिरी रांची पुलिस, पॉश इलाके में अपराधी गोली मारकर हो जा रहे फरार, 5 संदिग्ध लोगों पर एफआईआर दर्ज !!

रांची- रांची पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में घिर गई है। आज सुबह बेखौफ अपराधियों ने…
Read More

अपार्टमेंट के 5वी मंजिल से गिरी 14 वर्ष की बच्ची, गंभीर हालत में रिम्स के ऑर्थो वार्ड चल रहा इलाज

रांची : बरियातू थाना क्षेत्र स्थित हिलव्यू अपार्टमेंट के 5वी तल्ले से सोमवार की रात लगभग 11:30 बजे…