नहीं रही दुमका की बेटी अंकिता, एक तरफा प्यार में शाहरुख ने पेट्रोल छिड़कर जला दिया था जिंदा

Ranchi:दुमका जिले के नगर थाना क्षेत्र की जरूवाडीह निवासी अंकिता कुमारी का रांची में मौत हो गई। अंकिता को शाहरुख नामक युवक ने जिंदा जला दिया था, जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। शाहरुख नामक युवक ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया था। इस घटना से 12 वीं में पढ़ने वाली छात्रा अंकिता कुमारी का सिर्फ यही गलती था कि उसने उस एक के प्यार को ठुकरा दिया था उससे बात करने से इनकार कर दी थी। इस घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गई थी। अंकिता को बेहतर इलाज हेतु रिम्स रांची में भर्ती कराया गया था जहां उसकी इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गयी।

22 दिन पहले आरोपी ने पीड़िता के घर पर किया था पत्थरबाजी

दुमका जिले के टाउन थाना में सनकी आशिक द्वारा बीते मंगलवार को पेट्रोल डालकर जिंदा जलायी गयी अंकिता को बेहतर इलाज के लिये रांची स्थित रिम्स के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना के बाद दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल में भर्ती किया गया था. जहां से रिम्स रेफर किया गया था। अंकित के साथ आये परिजन अविनाश ने बताया था कि करीब 22 दिन पूर्व आरोपी द्वारा अंकित के घर पर पत्थरबाजी की गयी थी, इसमें खिड़की के शीशे टूट गये थे. मामले की जानकारी आरोपी के परिजनों को भी दी गयी थी. इसके बाद भी लगातार तंग किया जा रहा था. घटना से दो दिन पूर्व अंकिता ने फोन पर आरोपी द्वारा तंग किये जाने की जानकारी दी थी. अंकिता दो बहन और एक भाई है, बहन बड़ी है, जबकि भाई छोटा है. पिता मार्केटिग का काम करते है. जबकि अंकिता की मां करीब डेढ़ वर्ष पहले गुजर गयी थी.

क्या है मामला
बीते मंगलवार को इंटर की छात्रा अंकिता को आरोपी शारुख हुसैन ने इसलिए आग के हवाले कर दिया. क्योंकि पीड़ित छात्रा ने उससे दोस्ती करने से इनकार कर दिया था. आरोपी पड़ोस का ही रहने वाला है. आरोपी घर से निकलने पर पीड़िता को तंग किया करता था. पीड़िता को आरोपी कई दिनों से परेशान कर रहा था, आरोपी शाहरुख हुसैन पीड़िता के सहेली से मोबाइल नंबर जुगाड़ कर लगातार फोन कर दोस्ती करने का दबाब देता था. लेकिन पीड़ित नाबालिग ने दोस्ती करने से इंकार कर दिया. इसके बाद सोमवार को जान से मारने की धमकी दी थी. मंगलवार को जब छात्रा अपने घर में सोई हुई थी, इसी दौरान अहले शाहरुख उसके घर पहुंचा और खिड़की से उस पर पेट्रोल डाल माचिस मार जला कर उसे आग के हवाले कर दिया. आनन फानन में उसे हॉस्पीटल ले दुमका स्थित हॉस्पीटल ले जाया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिये रिम्स रेफर कर दिया. वही टाउन थाना पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

नारीशक्ति जागरण हेतु दुर्गावाहिनी का शस्त्रपूजन,विश्व हिंदू परिषद ,रांची महानगर

रांची : श्रद्धामयी हिन्दू नारी शक्तिस्वरूपा बने। जैसे सभी देवी-देवताओं की सम्मिलित शक्ति से प्रगट भगवती दुर्गा ने…
Read More

जिला प्रशासन के आदेश के बाद रांची नगर की टीम मोरहाबादी में मुस्तैद, दुकान संचालक खुद से दुकान नहीं हटाए तो छह करेगी कार्रवाई

रांची : राजधानी के हाई सिक्योरिटी जोन मोरहाबादी में अब कोई भी दुकान नहीं लगेगी। जिला प्रशासन के…
Read More

छः महीने से राजधानी रांची के अनगड़ा में चल रहा था नशे का ‘कारखाना’, नेटवर्क खंगालने में जुटी खूंटी पुलिस।

खुलासा : राजधानी रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित हेसल में अफीम से ब्राउन सुगर बनाए जाने का…
Read More

12 साल बाद टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बीच तलाक, सानिया ने दुबई का घर छोड़ा !!

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के बीच तलाक हो गया है. 12 साल…