एकतरफा प्यार में युवक ने युवती पर पेट्रोल डाल लगा दी आग।

दुमकाः एकतरफा प्यार में युवक ने युवती पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। इससे युवती गंभीर रूप से जल गई। वारदात के बाद आनन फानन में उसे फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।, घटना नगर थाना क्षेत्र के जरुआडीह मोहल्ले की है. घटना की जानकारी पर लड़की की हत्या की कोशिश को लेकर कार्यपालक दंडाधिकारी चन्द्रजीत सिंह और एसडीपीओ नुर मुस्तफा ने हॉस्पिटल पहुंच कर पूछताछ की है. लड़की दुमका के एक व्यवसायी की बेटी है.

दुमका में व्यवसायी संजीव सिंह की बेटी अंकिता को पड़ोस में ही रहने वाला शाहरूख काफी समय से परेशान कर रहा था. अंकिता के घर वालों ने बताया कि उनकी बेटी 12 वीं कक्षा की छात्रा है. शाहरूख ने कहीं से अंकिता का नंबर हासिल कर लिया था. तभी से वह एकतरफा प्यार में अंकिता पर दोस्ती करने का दबाव डाल रहा था. आरोप है कि अंकिता जब राजी नहीं हुई और उसे झिड़का तो शाहरुख ने आपा खो दिया और धमकी दी कि अगर मेरा कहा नहीं मानोगी तो मैं तुम्हें मार डालूंगा.

अंकिता के परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह अंकिता घर में सोई हुई थी. इसी बीच शाहरूख उसके घर पहुंचा और खिड़की से उस पर पेट्रोल फेंक दिया और जब तक वह कुछ समझ पाती आरोपी ने माचिस जला कर उसको आग लगा दी. इधर मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (FJMCH)में भर्ती अंकिता के परिजनों से पूछताछ की है.

दुमका एसडीपीओ नूर मुस्तफा ने बताया कि हम लोग इस मामले की जांच करने पहुंचे थे। मामला एकतरफा प्यार का है और शाहरूख ने अंकिता को जलाकर मारने का प्रयास किया है। इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इधर, बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

भारत योग के क्षेत्र में “विश्व गुरू” बनेगा। आज पूरा विश्व भारत कि ओर देख रहा है राजयोग द्वारा मनुष्य का मानसिक तनाव दूर होता है।

रांची: अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में उससे पूर्व दिन आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय…
Read More

सिंगल यूज प्लास्टिक बैन: सिंगल यूज प्लास्टिक से बने 19 आइटम्स पर आज से लगा बैन,देखिए पूरी लिस्ट

रांची:सिंगल यूज प्लास्टिक: पर्यावरण पर प्लास्टिक के बढ़ते दुष्प्रभाव पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने आज से…
Read More

एस.एफ.सी मोटीया मजदूर संघ ने स्वर्गीय रंगा भुइयां की पत्नी को दी ₹10000 सहायता राशी

रांची: एसएफसी मोटीया मजदूर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी एवं लातेहार जिला अध्यक्ष सिकंदर भैया तथा…